CG Naxalites Encounter: ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 14 नक्सली ढेर, 1 करोड़ का इनामी भी था शामिल
ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 करोड़ का इनामी नक्सल भी ढ़ेर

CG Naxalites Encounter: गरियाबंद: ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रविवार से जारी मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। अब तक कुल 14 नक्सलियों को मार गिराया गया है, जिनमें दो महिला नक्सली भी शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने मौके से दो और नक्सलियों के शव बरामद किए हैं और भारी मात्रा में विस्फोटक, एक एसएलआर और आईईडी समेत अन्य हथियार बरामद किए हैं।
CG Naxalites Encounter: पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 19 जनवरी की रात ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के पास स्थित छत्तीसगढ़ के कुलारीघाट रिजर्व फॉरेस्ट में नक्सलियों की गतिविधियों की खुफिया जानकारी मिली थी। यहां 60 नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना थी। इसके बाद ओडिशा पुलिस के एसओजी और छत्तीसगढ़ पुलिस के ई-30 बल के साथ-साथ सीआरपीएफ के जवानों ने मिलकर संयुक्त अभियान शुरू किया।
CG Naxalites Encounter: ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिली है। 1 करोड़ के इनामी नक्सली उड़ीसा उड़ीसा स्टेट का चीफ जयराम उर्फ चलपती के मारे जाने की खबर हैं। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को दोनों राज्यों की सीमाओं में घेर लिया था, जिसमें लगभग 1,000 जवानों ने शामिल है। मुठभेड़ के दौरान एक सुरक्षाकर्मी घायल हुआ, जिसे रायपुर एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए भेजा गया।
CG Naxalites Encounter: सुरक्षाबलों ने मैनपुर के भालूडिगी पहाड़ों में नक्सलियों को चारों ओर से घेर लिया, जहां मुठभेड़ के दौरान 14 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। इस ऑपरेशन में बड़ी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। सुरक्षा बलों का अभियान फिलहाल जारी है।


