Breaking News
:

CG Naxalites Arrested : पुलिस को बड़ी सफलता, 2 इनामी महिला नक्सलियों समेत 6 नक्सली गिरफ्तार

CG Naxalites Arrested

ये नक्सली सुरक्षाबलों पर हमलों की साजिश रचने और क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों को संचालित करने में सक्रिय भूमिका निभा रही थीं।

CG Naxalites Arrested : सुकमा। राज्य में एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने 6 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिला नक्सली भी शामिल हैं। इन महिला नक्सलियों पर 2-2 लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस और सीआरपीएफ 165वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पकड़े गए नक्सली साल 2024 में टेकलगुड़ेम कैम्प हमले में शामिल थे।


CG Naxalites Arrested : पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई क्षेत्र में माओवादियों की गतिविधियों को कमजोर करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। गिरफ्तार नक्सलियों में शामिल दो महिला माओवादी, जिन पर राज्य सरकार द्वारा 2-2 लाख का इनाम घोषित था, लंबे समय से पुलिस के निशाने पर थीं। ये नक्सली सुरक्षाबलों पर हमलों की साजिश रचने और क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों को संचालित करने में सक्रिय भूमिका निभा रही थीं।


CG Naxalites Arrested : शुक्रवार को 14 नक्सली भी हुए थे गिरफ्तार-
इससे पहले, शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने टेकमेटला, नड़पल्ली और मल्लेमपेंटा इलाके में अभियान चलाकर 14 नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। डीआरजी बीजापुर, थाना उसूर, कोबरा बटालियन 205 और 210, सीआरपीएफ 196 और 229 की टीम ने यह कार्रवाई की थी। इस दौरान जंगल से 23 लकड़ी के स्पाईक, 8 लोहे के स्पाईक और जमीन खोदने के औजार बरामद किए गए थे।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us