Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Naxalite surrender: ओड़िशा-36 गढ़ में सक्रिय नक्सली हथियार डालेंगे, गृहमंत्री से सुरक्षा गारंटी की मांगी, विजय शर्मा बोले-रेड कार्पेट बिछाकर करेंगे स्वागत

CG Naxalite surrender: रायपुर। छत्तीसगढ़ में सीपीआई (माओवादी) के बीबीएम डिवीजन (बलांगीर-बरगढ़-महासमुंद) के सदस्यों ने हथियार सहित आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई है।

CG Naxalite surrender: ओड़िशा-36 गढ़ में सक्रिय नक्सली हथियार डालेंगे, गृहमंत्री से सुरक्षा गारंटी की मांगी, विजय शर्मा बोले-रेड कार्पेट बिछाकर करेंगे स्वागत
X

CG Naxalite surrender: रायपुर। छत्तीसगढ़ में सीपीआई (माओवादी) के बीबीएम डिवीजन (बलांगीर-बरगढ़-महासमुंद) के सदस्यों ने हथियार सहित आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई है। इस सिलसिले में गृह मंत्री विजय शर्मा के नाम जारी पत्र में माओवादियों ने बदली हुई आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए सशस्त्र संघर्ष जारी रखने को अनुचित बताया है।

CG Naxalite surrender: गृहमंत्री विजय शर्मा ने सोमवार को मीडिया से चर्चा बीबीएम डिवीजन के सदस्यों के पत्र मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि रेडियो संदेश के जरिए आज ही अपना जवाब भेज देंगे। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पित लोगों की सुरक्षा और पुनर्वास का पूरा ध्यान रखा जाएगा। गृहमंत्री ने कहा कि हम उनका रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत करेंगे।

CG Naxalite surrender: पत्र में कहा गया है कि देश-दुनिया में आए बदलाव के बीच अब भारत के संविधान के दायरे में रहकर जनता के हित में काम करना ही बेहतर विकल्प है। संगठन से जुड़े सदस्यों ने अपनी सुरक्षा की गारंटी देने और रेडियो के माध्यम से सार्वजनिक अपील जारी करने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार का स्पष्ट आश्वासन मिलने के बाद वे सामने आएंगे।

CG Naxalite surrender: 2-3 मार्च को सरेंडर करने तैयार

CG Naxalite surrender: माओवादियों ने बताया कि यह प्रक्रिया पूरी होने में लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है और वे 2-3 मार्च तक आत्मसमर्पण करने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि अलग-अलग आत्मसमर्पण के बजाय सामूहिक रूप से संगठन के निर्णय के तहत मुख्यधारा में शामिल होना उचित होगा।

CG Naxalite surrender: पत्र में आत्मसमर्पण करने वालों को बैरकों में रखने और भविष्य में कानूनी मामलों में उलझाए जाने की आशंका भी जताई गई है। उन्होंने सरकार से इस संबंध में स्पष्ट नीति और भरोसा देने की मांग की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire