Top
Begin typing your search above and press enter to search.

सीजी नक्सल न्यूज: मोस्ट वांटेंड माओवादी प्रभाकर की पत्नी नक्सली राजे कांगे गिरफ्तार, कांकेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

CG Naxal News: नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। कांकेर पुलिस ने खूंखार नक्सली प्रभाकर की पत्नी राजे कांगे को कांकेर पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। राजे कांगे भी खूंखार

सीजी नक्सल न्यूज: मोस्ट वांटेंड माओवादी प्रभाकर की पत्नी नक्सली राजे कांगे गिरफ्तार, कांकेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
X

कांकेर। CG Naxal News: नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। कांकेर पुलिस ने खूंखार नक्सली प्रभाकर की पत्नी राजे कांगे को कांकेर पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। राजे कांगे भी खूंखार नक्सलियों में गिनी जाती है। वह डीवीसीएम रैंक की नक्सली हैं। बता दें कि बीते महीने नक्सली प्रभाकर को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही पुलिस ने राजे कांगे को शरण देने वाले शख्स को भी गिरफ्तार किया है।

CG Naxal News: नक्सली राजे कांगे पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने 8 लाख का ईनाम घोषित किया था। वह डीवीसीएम रैंक की नक्सली होने के साथ साथ रावघाट एरिया कमेटी की प्रभारी थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कोयलीबेड़ा क्षेत्र के कौड़ोसाल्हेभाट में नक्सली प्रभाकर की पत्नी राजे कांगे छिप कर रह रही थी।

CG Naxal News: कई दिनों के इनपुट के बाद 11 जनवरी को जिला कांकेर के थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र में पुलिस ने एक्शन चलाया और राजे कांगे को शरण देने वाले श्यामनाथ उसेंडी और मालती उर्फ राजे उर्फ निर्मला कांगे को भी गिरफ्तार किया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire