CG Naxal News: नारायणपुर में नक्सल सहयोगी गिरफ्तार, कॉर्डेक्स वायर, स्कैनर सहित विस्फोटक सामान बरामद
CG Naxal News: नारायणपुर। नक्सल प्रभावित नारायण जिले में नक्सलियों को अवैध हथियार, कारतूस, गोला-बारूद और अन्य सामान सप्लाई करने वाले एक संदेही को नारायणपुर-कुतुल मार्ग से हिरासत में लिया गया है।

CG Naxal News: नारायणपुर। नक्सल प्रभावित नारायण जिले में नक्सलियों को अवैध हथियार, कारतूस, गोला-बारूद और अन्य सामान सप्लाई करने वाले एक संदेही को नारायणपुर-कुतुल मार्ग से हिरासत में लिया गया है।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रकाश सोनी बताया है जो बखरूपारा नारायणपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसे नारायणपुर –कुतुल मार्ग से हिरासत में लिया। उसके पास से एक स्कूटी, कॉर्डेक्स वायर लगभग 3 मीटर, बिजली तार, स्कैनर( वॉकी टॉकी), 20 नग राउंड, 3 नग डेटोनेटर बरामद किया गया।
CG Naxal News: पिछले 5 सालों से नक्सलियों के संपर्क में रहा है आरोपी
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, वह पिछले 5 सालों से नक्सलियों के संपर्क में है। वह नक्सलियों को बड़ी मात्रा में बंदूक की गोलियां और विस्फोटक सामग्रियां सप्लाई करता रहा है। इसके अलावा उसने अपने साथियों के नाम का भी खुलासा किया। फिलहाल पुलिस नक्सलियों के नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश में जुटी हुई है। अवैध हथियार और कारतूस की सप्लाई के तार अन्य राज्यों से जुड़े हुए हैं। शहरी नेटवर्क में शामिल आरोपियों की धरपकड़ के लिए स्पेशल टीम गठित की गई है।
READ MORE-CG News: माओवादियों का बस्तर बंद आज, सुरक्षाबल अलर्ट


