Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Naxal News : करेगट्टा की पहाड़ी पर 3 दिन से मुठभेड जारी़, 5 नक्सली ढेर, 2 जवान घायल...

अब तक 5 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, जबकि दो जवान घायल हुए हैं।

CG Naxal News : करेगट्टा की पहाड़ी पर 3 दिन से मुठभेड जारी़, 5 नक्सली ढेर, 2 जवान घायल...
X

CG Naxal News : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने करेगट्टा की पहाड़ी पर अब तक का सबसे बड़ा नक्सल विरोधी ऑपरेशन शुरू किया है। पिछले तीन दिनों से चल रही इस भीषण मुठभेड़ में 4000 से अधिक जवानों ने 100 से ज्यादा नक्सलियों को चारों ओर से घेर रखा है। खूंखार नक्सली लीडर हिडमा और देवा के इस इलाके में मौजूद होने की आशंका है। अब तक 5 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, जबकि दो जवान घायल हुए हैं।

CG Naxal News : बता दें कि उसूर थाना क्षेत्र के करेगट्टा, नडपल्ली और पुजारी कांकेर की पहाड़ियों पर 22 अप्रैल की सुबह से शुरू हुआ यह ऑपरेशन छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर केंद्रित है। सुरक्षाबलों, जिसमें छत्तीसगढ़ पुलिस की डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ और तेलंगाना की ग्रेहाउंड फोर्स शामिल है, ने नक्सलियों की बटालियन नंबर-1 और अन्य कंपनियों को घेर लिया है। माना जा रहा है कि नक्सली लीडर हिडमा, जो पीएलजीए बटालियन को लीड करता है और देवा, जो वर्तमान में बटालियन नंबर-1 का कमांडर है, इस इलाके में मौजूद हो सकते हैं।

CG Naxal News : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए हैं। हालांकि, पुलिस का दावा है कि नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है और मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। दूसरी ओर, नक्सलियों की गोलीबारी में दो जवान घायल हुए हैं, जिन्हें हेलीकॉप्टर के जरिए रायपुर रेफर किया गया है। घायल जवानों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire