Breaking News
Horoscope for Friday: आज इन जातकों पर माता महालक्ष्मी की विशेष कृपा, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल
CG News: सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता में देवरी जोन बना चैंपियन, छठे साल भी दिखा शिक्षकों में उत्साह
CG Suspend : GeM खरीदी में गड़बड़ी पर सरकार का सख्त संदेश, महिला कॉलेज के 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड
Create your Account
CG Naxal News: नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी सरेंडर करने तैयार, MP-CG-महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम पत्र जारी कर 15 फरवरी तक मांगा समय
- Pradeep Sharma
- 24 Nov, 2025
CG Naxal News: रायपुर। नक्सलियों के सरेंडर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी अब सरकार के सामने सरेंडर करने और हथियार डालने राजी हो गई है। नक्सली प्रवक्ता अनंत ने प्रेस रिलीज जारी कर
CG Naxal News: रायपुर। नक्सलियों के सरेंडर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी अब सरकार के सामने सरेंडर करने और हथियार डालने राजी हो गई है। नक्सली प्रवक्ता अनंत ने प्रेस रिलीज जारी कर महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश सरकार से हथियार छोड़कर पुनर्वास योजना स्वीकार करने की इच्छा जताई है। इसके लिए 15 फरवरी 2026 तक समय देने की मांग की गई है।
CG Naxal News: प्रेस रिलीज में PLGA सप्ताह भी रद्द करने की बात कही गई है। केंद्रीय कमेटी का कहना है कि प्रेस रिलीज पर सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जाएगा। इसके बाद अगली प्रेस रिलीज जारी कर हथियार छोड़ने की अंतिम तारीख घोषित की जाएगी।
CG Naxal News: प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय कमेटी के सदस्य और पोलित ब्यूरो मेंबर कॉमरेड सोनू दादा ने बदलती परिस्थितियों का आकलन करते हुए सशस्त्र संघर्ष को अस्थाई विराम देने का फैसला लिया है, जिसका समर्थन CCM सतीश दादा और CCM चंद्रन्ना भी कर चुके हैं। MMC जोन ने भी सामूहिक निर्णय प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा है।
CG Naxal News: नहीं मनाएंगे PLGA सप्ताह
अनंत ने कहा कि संगठन जनवादी केंद्रीयता की पद्धति पर चलता है, इसलिए सभी साथियों तक संदेश पहुंचाने और सामूहिक राय बनाने में समय लगेगा। उन्होंने तीनों राज्यों की सरकारों से इस अवधि तक सुरक्षाबलों के अभियान रोकने की अपील की। अनंत ने PLGA सप्ताह के दौरान भी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने का अनुरोध किया है। समिति ने आश्वासन दिया है कि वे इस बार PLGA सप्ताह नहीं मनाएंगे और सभी गतिविधियों पर विराम देंगे।
CG Naxal News: सरकार से ऑपरेशन रोकने को कहा
प्रेस रिलीज में सरकार से मुखबिर गतिविधियों और इनपुट-आधारित ऑपरेशनों पर भी रोक लगाने की मांग की गई है। साथ ही, सरकार से रेडियो पर उनके संदेश को प्रसारित करने का अनुरोध किया है ताकि दूर-दराज क्षेत्रों में मौजूद साथियों तक सूचना पहुंच सके, क्योंकि यह उनके पास बाहरी दुनिया से अपडेट रहने का एकमात्र विश्वसनीय माध्यम है।
CG Naxal News: जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों ने मिलने का मौका मांगा
MMC जोन ने यह भी इच्छा जताई है कि इस बीच उन्हें कुछ जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और यूट्यूबर पत्रकारों से मिलने का अवसर दिया जाए, ताकि हथियार त्यागने की निश्चित तारीख तय कर जल्द घोषणा की जा सके। समिति ने मध्यस्थों से भी सरकार और संगठन के बीच संवाद बढ़ाने की अपील की है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : नया रायपुर के मिनी मार्केट में लगी भीषण आग, किराना-कपड़ों समेत कई दुकानें जलकर राख
- 2. Don 3 : डॉन 3 को लेकर बड़ा अपडेट, रणवीर सिंह के बाहर होते ही फिल्म में हो सकती शाहरुख खान की एंट्री
- 3. CG News: ओपेरा की आड़ में अश्लील डांस पर नोट उड़ाने वाले SDM हटाए गए, पुलिस के दो जवान पहले ही हो चुके हैं लाइन अटैच
- 4. CG News: मोना के कुत्ते प्रश्न को लेकर प्रधान पाठक और सहायक शिक्षक निलंबित,पेपर मॉडरेटर की सेवा बर्खास्त
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

