Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG liquor scam: शराब कारोबारी विजय भाटिया 6 जून तक EOW की रिमांड पर

Vpb
CG liquor scam: शराब कारोबारी विजय भाटिया 6 जून तक EOW की रिमांड पर
X

CG liquor scam: रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में दिल्ली से गिरफ्तार शराब कारोबारी विजय भाटिया को सोमवार को ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर ईओडब्ल्यू ने आगे की पूछताछ के लिए 6 जून तक रिमांड पर लिया है।

इससे पहले रविवार को EOW ने विजय भाटिया को रिमांड कोर्ट में पेश किया था। रिमांड कोर्ट को विशेष कोर्ट का अधिकारी नहीं होने की वजह से एक दिन के लिए जेल भेजा। जिसके बाद आज EOW विजय भाटिया की रिमांड बढ़ाने के लिए दोबारा कोर्ट में पेश किया।

बता दें कि, शराब कारोबारी विजय भाटिया को EOW ने दिल्ली स्थित उनके ठिकाने से गिरफ्तार किया है। EOW की टीम रविवार को दुर्ग के नेहरू नगर स्थित भाटिया के निवास पर EOW ने छापा मारी की।

इससे पहले भी प्रवर्तन निदेशालय (ED), एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और EOW की रडार पर रह चुके हैं। उनके ठिकानों पर यह तीसरी बार छापेमारी की गई है। पिछली बार छापे के दौरान भाटिया फरार थे। अब इस मामले में EOW आगे पूछताछ करेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire