Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Liquor Scam: EOW की विशेष कोर्ट में पेश हुए कवासी लखमा, प्रोडक्शन वारंट पर सेकेंड हॉफ में होगी सुनवाई

CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2161 करोड़ के शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को आज ईओडब्ल्यू (EOW) की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। ईओडब्ल्यू ने घोटाले की जांच को आगे बढ़ाने के लि

CG Liquor Scam: EOW की विशेष कोर्ट में पेश हुए कवासी लखमा, प्रोडक्शन वारंट पर सेकेंड हॉफ में होगी सुनवाई
X

रायपुर। CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2161 करोड़ के शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को आज ईओडब्ल्यू (EOW) की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। ईओडब्ल्यू ने घोटाले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए लखमा के प्रोडक्शन वारंट की मांग की थी।जिसके लिए ईओडब्ल्यू की ओर से 1 दिन पहले मंगलवार को आवेदन दाखिल किया गया था।

CG Liquor Scam: आज दोपहर बाद इस पर कोर्ट में सुनवाई होगी। ईओडब्ल्यू के वकील मिथलेश वर्मा ने बताया कि शराब घोटाला मामले में कवासी लखमा के प्रोडक्शन वारंट के लिए आवेदन लगाया गया था, जिसके बाद आज आवेदन पर सुनवाई के लिए कवासी लखमा को पेश कराया गया है।

CG Liquor Scam: बता दें कि शराब घोटाले मामले में ED ने 15 जनवरी को कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। इस मामले में 13 मार्च को शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्पेशल कोर्ट में 3,841 पन्नों का चालान पेश किया है, जिसमें जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा समेत 21 अन्य को आरोपी बनाया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire