Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Liquor Scam : शराब व होटल कारोबारी के ठिकानों पर ईडी की दबिश, दिल्ली और रायपुर में जांच जारी...

फिलहाल जांच जारी है और ईडी जल्द ही इस मामले में और खुलासे कर सकती है।

CG Liquor Scam : शराब व होटल कारोबारी के ठिकानों पर ईडी की दबिश, दिल्ली और रायपुर में जांच जारी...
X

CG Liquor Scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ के 3,200 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी कार्रवाई को और तेज कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को ईडी ने दुर्ग के एक प्रमुख शराब और होटल कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी की।

सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम ने कारोबारी के दिल्ली स्थित निवास और रायपुर के तेलीबांधा इलाके में उनके परिवार द्वारा संचालित एक बड़े होटल पर दबिश दी। यह कार्रवाई पहले की छापेमारी में मिले दस्तावेजों के आधार पर की गई, हालांकि ईडी ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जानकारी के मुताबिक, जिस कारोबारी को निशाना बनाया गया, वह पारिवारिक विवाद के बाद संपत्ति बंटवारे में मिली हिस्सेदारी लेकर दिल्ली शिफ्ट हो गया था।

यह कारोबारी कई रेलवे स्टेशनों पर रेस्टोरेंट और बोतलबंद पानी के कारोबार से भी जुड़ा है। छापेमारी के दौरान ईडी ने कारोबारी के दिल्ली निवास और रायपुर के होटल से दस्तावेज और डिजिटल डेटा जब्त करने की कोशिश की। फिलहाल जांच जारी है और ईडी जल्द ही इस मामले में और खुलासे कर सकती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire