Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG liquor scam: चैतन्य बघेल की न्यायिक रिमांड 14 दिन बढ़ी , ED की कस्टोडियल रिमांड पर कल होगी सुनवाई

इस मामले में अब अगली सुनवाई 1 सितंबर को होगी।

CG liquor scam:  चैतन्य बघेल की न्यायिक रिमांड 14 दिन बढ़ी , ED की कस्टोडियल रिमांड पर कल होगी सुनवाई
X

CG liquor scam: रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को एक बार फिर जेल भेजा गया है। उनकी 14 दिन की न्यायिक रिमांड पूरी होने के बाद सोमवार को उन्हें विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से तीसरी बार 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस मामले में अब अगली सुनवाई 1 सितंबर को होगी।

इस बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अदालत में चैतन्य बघेल को 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड पर लेने की अर्जी लगाई है। ईडी का कहना है कि जांच में नए तथ्य सामने आए हैं और इन पर पूछताछ जरूरी है। हालांकि अदालत में कंडोलेंस होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस आवेदन पर सुनवाई 19 अगस्त को होगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire