Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Cg Liquor Scam Case: ED ने सौम्या चौरसिया को स्पेशल कोर्ट में किया पेश, जानें किस मामले में दोबारा हुई गिरफ्तारी

Cg Liquor Scam Case: रायपुर। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया को प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को रायपुर स्पेशल कोर्ट में पेश किया।

Cg Liquor Scam Case: ED ने सौम्या चौरसिया को स्पेशल कोर्ट में किया पेश, जानें किस मामले में दोबारा हुई गिरफ्तारी
X

Cg Liquor Scam Case: रायपुर। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया को प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को रायपुर स्पेशल कोर्ट में पेश किया। ईडी ने मंगलवार को लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था। आगे की पूछताछ के लिए रिमांड की मांग को लेकर उन्हें कोर्ट में प्रस्तुत किया गया है।

Cg Liquor Scam Case: बता दें कि ईडी की चार्जशीट में सौम्या चौरसिया कोयला घोटाला मामले का प्रमुख आरोपी बताया है। इससे पहले मई माह में सुप्रीम कोर्ट की शर्तों के तहत सौम्या चौरसिया सहित छह आरोपियों को रिहा किया गया था। रिहाई के समय कोर्ट ने उन्हें राज्य से बाहर रहने के निर्देश दिए थे।

Cg Liquor Scam Case: अब तक हुई गिरफ्तारियां

शराब घोटाला मामले में अब तक पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल, पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा और एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा आबकारी विभाग के 28 अधिकारियों को भी आरोपी बनाया गया था, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire