Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
CG liquor scam: शराब घोटाले में फरार आरोपी विजय भाटिया दिल्ली से गिरफ्तार, दुर्ग में निवास पर EOW का छापा
- Pradeep Sharma
- 01 Jun, 2025
CG liquor scam: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में फरार आरोपी कारोबारी विजय भाटिया को EOW ने दिल्ली स्थित उनके ठिकाने से गिरफ्तार किया है। EOW की टीम भाटिया को पूछताछ के लिए
CG liquor scam: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में फरार आरोपी कारोबारी विजय भाटिया को EOW ने दिल्ली स्थित उनके ठिकाने से गिरफ्तार किया है। EOW की टीम भाटिया को पूछताछ के लिए छत्तीसगढ़ ला रही है। इसके साथ ही, दुर्ग के नेहरू नगर स्थित भाटिया के निवास पर EOW ने छापा मारा।
CG liquor scam: बता दें कि शराब कारोबारी विजय भाटिया इससे पहले भी प्रवर्तन निदेशालय (ED), एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और EOW की रडार पर रह चुके हैं। उनके ठिकानों पर यह तीसरी बार छापेमारी की गई है। पिछली बार छापे के दौरान भाटिया फरार थे और जांच एजेंसियों को उनके ठिकाने का पता नहीं चला था।
ED की चार्जशीट में 21 आरोपी
ED ने अपनी चार्जशीट में 21 लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा, त्रिलोक सिंह ढिल्लन, छत्तीसगढ़ डिस्टलर, वेलकम डिस्टलर, टॉप सिक्योरिटी, ओम साईं ब्रेवरेज, दिशिता वेंचर, भाटिया वाइन मर्चेंट और सिद्धार्थ सिंघानिया जैसे नाम शामिल हैं।
CG liquor scam: कवासी लखमा की गिरफ्तारी
28 दिसंबर 2024 को ED ने कवासी लखमा और उनके परिवार के सदस्यों के ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए। इनमें अपराध से अर्जित आय के सबूत मिले थे। इसके बाद 15 जनवरी 2025 को लखमा को गिरफ्तार कर लिया गया। वर्तमान में वे रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं।
Related Posts
More News:
- 1. IPL 2026 : चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर
- 2. CG News : AI सक्षम शिक्षा अभियान : CM विष्णु देव साय से गूगल इंडिया के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, 2 लाख से अधिक शिक्षकों को मिलेगा AI प्रशिक्षण
- 3. CBSE 2nd Second Board Exam: इस दिन से शुरू होगी 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा, सीबीएसई ने जारी की डेटशीट; देखें
- 4. Raipur Crime News: महादेवघाट में मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

