Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Holiday : कल राज्य भर में रहेगी छुट्टी, स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद...

इस दिन प्रदेश भर में श्रद्धा और धूमधाम के साथ उत्सव आयोजित किए जाएंगे।

CG Holiday : कल राज्य भर में रहेगी छुट्टी, स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद...
X

CG Holiday : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर राज्य भर में अवकाश की घोषणा की है। इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी। इसके साथ ही राज्य की सभी अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी। गुरु घासीदास की जयंती इस साल 18 दिसंबर, बुधवार को मनाई जाएगी, और इस दिन प्रदेश भर में श्रद्धा और धूमधाम के साथ उत्सव आयोजित किए जाएंगे।

CG Holiday : राज्य सरकार ने यह अवकाश घोषणा जारी करते हुए बताया कि इस दिन सभी सरकारी संस्थान बंद रहेंगे, जिससे कर्मचारियों और विद्यार्थियों को एक दिन का अवकाश मिलेगा। साथ ही, प्रदेश में बच्चों को शीतकालीन छुट्टियों का भी ऐलान कर दिया गया है।

CG Holiday : स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 23 से 28 दिसंबर तक स्कूलों और बीएड-डीएड कॉलेजों में शीतकालीन छुट्टियां रहेंगी। इस बीच, 24 और 29 दिसंबर को रविवार के कारण बच्चों को दो दिन अतिरिक्त छुट्टी मिल जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire