Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Health News : स्वास्थ्य विभाग का बड़ा कदम, अब इन जिलों में स्पेशलिस्ट डॉक्टर करेंगे इलाज, नियुक्ति आदेश जारी

कुल 31 चिकित्सा अधिकारी और 8 विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना विभिन्न जिलों में की गई है।

CG Health News : स्वास्थ्य विभाग का बड़ा कदम, अब इन जिलों में स्पेशलिस्ट डॉक्टर करेंगे इलाज, नियुक्ति आदेश जारी
X

CG Health News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत संविदा आधार पर विशेषज्ञ चिकित्सकों और चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि इस कदम से प्रदेश के ग्रामीण और शहरी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा और मरीजों को त्वरित इलाज उपलब्ध होगा। कुल 31 चिकित्सा अधिकारी और 8 विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना विभिन्न जिलों में की गई है।

CG Health News : इन जिलों में तैनात होंगे स्पेशलिस्ट डॉक्टर-
स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि नव नियुक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों को राज्य के प्रमुख जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात किया गया है। नियुक्ति सूची इस प्रकार है:

डॉ. रितु बघमार- जिला अस्पताल, बलौदा बाजार-भाठापारा
डॉ. गौरव दानी- जिला अस्पताल, बेमेतरा
डॉ. अशफाक हुसैन- जिला अस्पताल, दंतेवाड़ा
डॉ. संतराम चुरेंद्र और डॉ. ऋचा वर्मा- जिला अस्पताल, दुर्ग
डॉ. संजय कुमार सिंह- जिला अस्पताल, जांजगीर-चांपा
डॉ. मिलिंद मनोहर देवधर- शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रायपुर
डॉ. शिवम जायसवाल- जिला अस्पताल, सूरजपुर

CG Health News : स्वास्थ्य सेवाओं में आएगी तेजी-
स्वास्थ्य विभाग के इस फैसले से न केवल जिला अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर होगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा, यह नियुक्ति स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अब मरीजों को समय पर इलाज मिलेगा और चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होगा।

CG Health News : NHM ने जारी किया आदेश-
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ ने गुरुवार, 3 अप्रैल 2025 को इन संविदा चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना का औपचारिक आदेश जारी कर दिया। यह कदम राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसमें हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire