Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Govt Allowance: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम, कर्मचारियों के मासिक भत्तों में 3 गुना बढ़ोतरी, नववर्ष पर दिया तोहफा

CG Govt Allowance: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम, कर्मचारियों के मासिक भत्तों में 3 गुना बढ़ोतरी, नववर्ष पर दिया तोहफा
X

CG Govt Allowance: रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने नववर्ष के अवसर पर अपने लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के मासिक भत्तों में वृद्धि की घोषणा की है, जिससे उनके कार्य प्रदर्शन में और सुधार होने की उम्मीद है। वित्त विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों की कार्य क्षमता में सुधार होगा और उनका कामकाजी माहौल और बेहतर होगा। खास तौर पर यात्रा भत्ते में तीन गुना से भी ज्यादा वृद्धि की गई है।

CG Govt Allowance: संशोधित भत्ते में शामिल कर्मचारी

नए भत्ते के तहत, राज्य सरकार ने कई श्रेणियों के कर्मचारियों को लाभ देने का निर्णय लिया है। इनमें राजस्व निरीक्षकों, विक्रय अमीन, सहायक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (ग्राम सेवक), सहायक विस्तार अधिकारी, पशु चिकित्सा के क्षेत्र सहायक और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के हैंड पंप तकनीशियनों को शामिल किया गया है। इन कर्मचारियों को अब 350 रुपये प्रति माह की यात्रा भत्ते की दर को बढ़ाकर 1,200 रुपये प्रति माह किया जाएगा।

CG Govt Allowance: अन्य कर्मचारियों के लिए भी बढ़ोतरी

इसके अलावा, जिला और तहसील स्तर के राजस्व विभाग के भृत्य एवं जमादार, वन विभाग और राजस्व विभाग के चेन मैन, न्यायिक और वाणिज्यिक कर विभाग के प्रोसेस सर्वर और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पटवारियों को भी लाभ मिलेगा। इन कर्मचारियों को अब 300 रुपये प्रति माह के बजाय 1,000 रुपये प्रति माह यात्रा भत्ता मिलेगा। यह संशोधन कर्मचारियों के कामकाज को ध्यान में रखते हुए किया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire