Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG Gangrep : युवती से सामूहिक दुष्कर्म, ग्रामीणों ने तीन आरोपियों को किया पुलिस के हवाले, देखें वीडियो...
बता दें कि तीनों आरोपी युवती को बहला-फुसला कर एक सूनसान मकान में ले गए

CG Gangrep : सक्ती। जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर में एक हृदयविदारक घटना में मंदबुद्धि युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की खबर सामने आई है। इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है।
CG Gangrep : बता दें कि तीनों आरोपी युवती को बहला-फुसला कर एक सूनसान मकान में ले गए, जहां तीनों ने नशे की हालत में बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों में से एक आरोपी युवती का रिश्तेदार भी है, जिससे यह घटना और भी गंभीर हो जाती है। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। गांव वालों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
CG Gangrep : डभरा पुलिस ने सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


