Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Fraud : डेढ़ महीने में पैसा दोगुना करने का झांसा, जैविक खाद के नाम पर 65 लाख से ज्यादा की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी खुद को जैविक खाद से जुड़ी कंपनी का संचालक बताकर लोगों से निवेश के नाम पर मोटी रकम ऐंठता था।

CG Fraud : डेढ़ महीने में पैसा दोगुना करने का झांसा, जैविक खाद के नाम पर 65 लाख से ज्यादा की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
X

CG Fraud : भानुप्रतापपुर। जल्दी अमीर बनने के लालच का फायदा उठाकर 65 लाख से अधिक की ठगी करने वाले एक आरोपी को भानुप्रतापपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को जैविक खाद से जुड़ी कंपनी का संचालक बताकर लोगों से निवेश के नाम पर मोटी रकम ऐंठता था।

पीड़िता कामेश्वरी नाग ने थाना भानुप्रतापपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2023 में उसकी पहचान विनोद कुमार पांडे से हुई थी। आरोपी जैविक खाद का प्रचार-प्रसार करता था और उसने खुद की WFT कंपनी में निवेश करने पर मात्र डेढ़ महीने में रकम दोगुनी करने का लालच दिया। आरोपी ने यह भी दावा किया कि कंपनी वह स्वयं संचालित करता है।

आरोपी ने अधिक से अधिक लोगों को कंपनी से जोड़ने और उसके खाते में पैसा जमा कराने की बात कहकर प्रार्थिया और अन्य लोगों से कुल 65,18,400 रुपये जमा करवा लिए। बाद में न तो पैसा दोगुना हुआ और न ही रकम वापस मिली, जिससे ठगी का खुलासा हुआ। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना भानुप्रतापपुर में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी रामेश्वर प्रसाद देशमुख के नेतृत्व में एक टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई।

पुलिस टीम ने बिलासपुर जिले में घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया और भानुप्रतापपुर थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने धोखाधड़ी की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पीड़ितों और ठगी की रकम के उपयोग को लेकर भी जांच कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire