Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Food Poisoning : देशी मशरूम की सब्जी बनी जहर, एक ही परिवार के 8 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार, पड़ोसी भी बीमार

सभी मरीजों का इलाज जारी है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

CG Food Poisoning : देशी मशरूम की सब्जी बनी जहर, एक ही परिवार के 8 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार, पड़ोसी भी बीमार
X

CG Food Poisoning : कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में देशी मशरूम (फूटू) की सब्जी खाना एक परिवार को भारी पड़ गया। पलारी गांव में फूटू की सब्जी खाने के कुछ घंटे बाद एक ही परिवार के आठ लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उल्टी, दस्त और तेज पेट दर्द की शिकायत के बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यही सब्जी खाने वाले पड़ोसी परिवार के कुछ सदस्य भी फूड पॉइजनिंग की चपेट में आ गए।

जानकारी के अनुसार, पलारी गांव के देवांगन परिवार ने रविवार को घर में देशी मशरूम (फूटू) की सब्जी बनाई थी। रात में भोजन करने के कुछ घंटे बाद देर रात करीब दो बजे परिवार के सदस्यों को एक-एक कर उल्टी, दस्त और पेट में तेज दर्द की शिकायत शुरू हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन सभी को तत्काल निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

बीमार लोगों में दो बच्चे, तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद गंभीर हालत वाले पांच मरीजों को भर्ती कर उपचार शुरू किया, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार और निगरानी के बाद घर भेज दिया गया।

डॉक्टरों ने बताया कि प्रभावित परिवार ने यही मशरूम की सब्जी अपने पड़ोसियों को भी खाने के लिए दी थी। इसके बाद पड़ोसी परिवार के कुछ सदस्य भी समान लक्षणों के साथ बीमार पड़ गए और उन्हें भी उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। सभी मरीजों का इलाज जारी है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire