Breaking News
MP News : उड़ान भरते ही लड़खड़ाने लगा सीएम डॉ. मोहन यादव का हेलीकॉप्टर, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल
MP: जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ICC digital views: T20 World Cup ने रचा इतिहास, ICC के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर व्यूज की रिकॉर्ड बढ़ोतरी
Create your Account
CG Electricity Tariff Hearing: छत्तीसगढ़ में बिजली टैरिफ पर जनसुनवाई 17 से 20 फरवरी तक, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से लिए जाएंगे सुझाव
- Pradeep Sharma
- 08 Feb, 2026
रायपुर। CG Electricity Tariff Hearing: छत्तीसगढ़ में बिजली दरों के निर्धारण को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रदेश की बिजली कंपनियों द्वारा प्रस्तुत वार्षिक राजस्व आवश्यकता और टैरिफ याचिकाओं
रायपुर। CG Electricity Tariff Hearing: छत्तीसगढ़ में बिजली दरों के निर्धारण को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रदेश की बिजली कंपनियों द्वारा प्रस्तुत वार्षिक राजस्व आवश्यकता और टैरिफ याचिकाओं पर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग 17 से 20 फरवरी 2026 तक सार्वजनिक जनसुनवाई आयोजित करेगा। इस दौरान उपभोक्ताओं से सुझाव और आपत्तियां ली जाएंगी।
CG Electricity Tariff Hearing: 17-18 फरवरी को छह क्षेत्रों में ऑनलाइन सुनवाई
आयोग के अनुसार 17 और 18 फरवरी को दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, अंबिकापुर, जगदलपुर और रायगढ़ क्षेत्रों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ऑनलाइन जनसुनवाई होगी। इससे क्षेत्रीय उपभोक्ताओं को अपने-अपने स्थान से भागीदारी का अवसर मिलेगा।
CG Electricity Tariff Hearing: 19-20 फरवरी को रायपुर में ऑफलाइन जनसुनवाई
19 और 20 फरवरी को राजधानी रायपुर में आयोग के कोर्ट रूम में ऑफलाइन जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इसमें उपभोक्ता श्रेणीवार कृषि, घरेलू और औद्योगिक प्रत्यक्ष रूप से अपनी आपत्तियां और सुझाव प्रस्तुत कर सकेंगे।
CG Electricity Tariff Hearing: चारों बिजली कंपनियों ने सौंपा निवेश और टैरिफ
रोडमैप प्रदेश की चारों बिजली कंपनियों सीएसपीडीसीएल, सीएसपीजीसीएल, सीएसपीटीसीएल और सीएसएलडीसी ने वित्तीय वर्ष 2026–27 से 2029–30 तक के लिए कैपिटल इन्वेस्टमेंट प्लान और टैरिफ याचिकाएं आयोग को सौंपी हैं। इनका विवरण आयोग की वेबसाइट पर सार्वजनिक किया गया है।
CG Electricity Tariff Hearing: उपभोक्ताओं की भागीदारी से तय होंगी बिजली दरें
आयोग ने स्पष्ट किया है कि जनसुनवाई में मिले सुझावों और आपत्तियों पर विचार के बाद ही अंतिम टैरिफ आदेश जारी किया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति पूर्व सूचना देकर आयोग के सचिव को लिखित सुझाव भी दे सकते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: बागबाहरा में सामुदायिक सहभागिता उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न, शिक्षा गुणवत्ता पर जोर
- 2. UP News : अब दुबई और शारजाह में बिकेंगी पूर्वांचल की सब्जियां, शेख खाएंगे काशी का बैंगन और जौनपुर की मूली
- 3. MP News : रील का जुनून बना जानलेवा, मालगाड़ी पर चढ़े युवक की करंट से मौत
- 4. Holi 2026: होली पर भारतीय रेलवे चलाएगा लगभग 1500 ट्रेनें, यात्रियों को नहीं करना पड़ेगा भीड़ और असुविधा का सामना, जानिए अपना रूट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

