Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG DGP-IGP Conference: पीएम मोदी और गृह मंत्री की पैरामिलिट्री फोर्सेस के अधिकारियों से चर्चा, दूसरे दिन क्या हुआ पीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी, छत्तीसगढ़ के DGP अरुण देव गौतम ने दिया प्रेजेंटेशन

CG DGP-IGP Conference: पीएम मोदी और गृह मंत्री की पैरामिलिट्री फोर्सेस के अधिकारियों से चर्चा, दूसरे दिन क्या हुआ पीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी, छत्तीसगढ़ के DGP अरुण देव गौतम ने दिया प्रेजेंटेशन
X

रायपुर। DGP-IGP Conference 2025: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन पीएम मोदी और गृह मंत्री ने पैरामिलिट्री फोर्सेस के अधिकारियों से चर्चा की। पीएम ने ट्वीट कर दी खुद इसकी जानकारी साझा की है।

CG DGP-IGP Conference: बता दें कि शनिवार सुबह करीब 8:25 बजे पीएम मोदी IIM नवा रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने 60वें अखिल भारतीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन की बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सहित देशभर की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे।

CG DGP-IGP Conference: पैरामिलट्री फोर्सेस के साथ की चर्चा

चर्चा के दौरान एंटी-नक्सल ऑपरेशन, पाकिस्तान, बांग्लादेश सीमा राज्यों पर फोर्स के काम पर पीएम और गृह मंत्री ने समीक्षा की है। कॉन्फ्रेंस में हाल ही में हुए ऑपरेशन की जानकारी भी अधिकारियों ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री को दी। इसके अलावा BSF, CRPF, ITBP, CISF जैसे सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों के साथ यह महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

CG DGP-IGP Conference: छत्तीसगढ़ के DGP अरुण देव गौतम ने दिया प्रेजेंटेशन

कॉन्‍फ्रेंस के दूसरे दिन प्रधानमंत्री के सामने विभिन्न राज्यों के डीजीपी अपने-अपने राज्‍यों की सुरक्षा व्यवस्‍था पर प्रेजेंटेशन लेकर पहुंचे थे। इसमें मध्‍य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना और छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुण देव गौतम भी शामिल हुए।



CG DGP-IGP Conference: प्रेजेंटेशन में छत्तीसगढ़ के DGP अरुण देव गौतम के द्वारा भी अपने राज्यों की कानून व्यवस्था की जानकारी दी गई। सम्मेलन में देश समेत बस्तर में माओवाद के खिलाफ कार्रवाई और आगे की रणनीति पर छत्तीसगढ़ के डीजीपी ने जानकारी दी। बैठक में 31 मार्च 2026 के हिसाब से नक्सलवाद के खात्में पर विस्तार से चर्चा होने की जानकारी भी सामने आई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire