Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime: नेशनल हाईवे-53 में लवली ढाबा ​के बंद स्टाफ क्वार्टर में युवक की हत्या, मिस्त्री गिरफ्तार

CG Crime: आरंग। रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र में नेशनल हाईवे-53 पर स्थित लवली ढाबे के पीछे बने स्टाफ क्वार्टर में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में ढाबे में काम कर रहे

CG Crime: नेशनल हाईवे-53 में लवली ढाबा ​के बंद स्टाफ क्वार्टर में युवक की हत्या, मिस्त्री गिरफ्तार
X

CG Crime: आरंग। रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र में नेशनल हाईवे-53 पर स्थित लवली ढाबे के पीछे बने स्टाफ क्वार्टर में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में ढाबे में काम कर रहे मिस्त्री चुन्नू टंडन (35 वर्ष), निवासी भाटापारा-तुमगांव, जिला महासमुंद को गिरफ्तार कर लिया है।

CG Crime: आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि पिछले दो दिनों से बंद पड़े लवली ढाबे के स्टाफ क्वार्टर में एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो 25-30 वर्षीय युवक का शव मिला। माथे पर गहरी चोट के निशान थे, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या होना प्रतीत हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

CG Crime: आरोपी ने कबूल किया जुर्म

जांच के दौरान पुलिस ने ढाबे में मौजूद मिस्त्री चुन्नू टंडन को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। चुन्नू टंडन ने बताया कि वह ढाबे पर कुछ काम करने आया था। स्टाफ क्वार्टर में पहले से मौजूद अज्ञात युवक को वहां से जाने को कहा। बात नहीं मानने पर विवाद हो गया और गुस्से में आकर उसने लकड़ी का बत्ता उठाया और युवक के सिर पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire