Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime: स्काई जिम के बाहर युवक की बेरहमी से पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, हालत गंभीर

पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

CG Crime:  स्काई जिम के बाहर युवक की बेरहमी से पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, हालत गंभीर
X

CG Crime: अंबिकापुर। शहर के पीजी कॉलेज के सामने स्काई जिम के पास शनिवार को आधा दर्जन से अधिक युवकों ने एक युवक को घेरकर बेरहमी लात-घूंसों और डंडों से ताबड़तोड़ हमला किया। घटना इतनी अचानक और तेज़ थी कि आसपास के लोग भी सहम गए। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक रोजाना की तरह स्काई जिम में कसरत करने आया था। जैसे ही वह जिम से बाहर निकला, पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर धावा बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला इतना तेज़ और अचानक था कि लोग बीच-बचाव करने से भी डर गए। आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई लोग दूर से ही घटना का वीडियो बनाने लगे, जबकि कुछ ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

युवक को स्थानीय लोगों की मदद से उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया है और उसी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे हमलावरों की पहचान की जा चुकी है और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire