Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : छोटे ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दी वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार...

12-13 अक्टूबर की मध्यरात्रि, जब उन्होंने झगड़ा सुना, तो वह अपने पड़ोसियों के साथ वहां पहुंचे।

CG Crime : छोटे ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दी वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार...
X
CG Crime : रामकुमार भारद्वाज, केशकाल। शहर के केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम चिखलाडीही में एक दुखद घटना हुई, जहां छोटे भाई ने मामूली विवाद के चलते अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। प्रार्थी मनसाराम मरापी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसका चाचा का लड़का भुखन और उसका छोटा भाई निरंजन एक साथ रहते हैं और अक्सर शराब पीकर झगड़ते रहते हैं। 12-13 अक्टूबर की मध्यरात्रि, जब उन्होंने झगड़ा सुना, तो वह अपने पड़ोसियों के साथ वहां पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि भुखन कमरे में खून से लथपथ पड़ा था और उसका भाई निरंजन वहां मौजूद नहीं था।



CG Crime : मनसाराम की रिपोर्ट के आधार पर केशकाल पुलिस ने मर्ग पंचनामा तैयार किया और तुरंत मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पता लगाया कि भुखन की हत्या निरंजन द्वारा किसी धारदार हथियार और ईंट से की गई थी।


CG Crime : पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.डी पटेल के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। थाना प्रभारी विकास बघेल के नेतृत्व में आरोपी की खोज शुरू की गई। चंद घंटों के भीतर निरंजन को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी निरंजन को विधिवत गिरफ्तार कर आज, 13 अक्टूबर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire