Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : गैंगरेप की आशंका पर चिल्लाई महिला, साड़ी से गला घोंटकर की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

हत्या का कारण महिला का गैंगरेप की आशंका में शोर मचाना बताया गया।

CG Crime : गैंगरेप की आशंका पर चिल्लाई महिला, साड़ी से गला घोंटकर की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
X

CG Crime : रायगढ़। जिले के छाल थाना क्षेत्र के बांधापाली गांव में 10 जून को हुई 30 वर्षीय रमिला कंवर की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों, अनिमिष वैष्णव उर्फ सूरज उर्फ बिट्दु 26 वर्ष और बुधवा राम सिदार 55 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने महिला की साड़ी से गला घोंटकर हत्या करने की बात कबूल की है। हत्या का कारण महिला का गैंगरेप की आशंका में शोर मचाना बताया गया।

बता दें कि 10 जून की रात बांधापाली बादीपारा निवासी रमिला कंवर का शव उनके घर में संदिग्ध अवस्था में मिला। उनके गले में साड़ी की गांठ बंधी थी, जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। 12 जून को शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि गला घोंटने से दम घुटने के कारण उनकी मृत्यु हुई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल और एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज की अगुवाई में जांच शुरू हुई।

जांच में पता चला कि मृतिका की गांव के ड्राइवर अनिमिष वैष्णव से बातचीत थी, जो घटना के बाद फरार था। पुलिस ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर अनिमिष को रायपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथी बुधवा राम सिदार के साथ मिलकर हत्या करने की बात कबूल की। इसके बाद बुधवा राम को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने बताया कि 10 जून की शाम दोनों ने साथ में शराब पी थी। अनिमिष ने बुधवा को रमिला के घर चलने की बात कही। अनिमिष पहले रमिला के घर पहुंचा, और कुछ देर बाद बुधवा भी वहां पहुंच गया।

दोनों को देखकर रमिला डर गई और उनकी गलत नीयत भांपकर शोर मचाने की कोशिश की। डर से दोनों ने पहले उसका मुंह दबाया और फिर हत्या की आशंका से उसकी साड़ी से गला घोंट दिया। इसके बाद दोनों फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हसिया का हत्था और अन्य सबूत बरामद किए। बुधवा राम ने शुरू में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन साक्ष्यों के सामने उसने अपराध कबूल कर लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire