Create your Account
CG Crime : पति को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चारों आरोपी गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 05 Jul, 2026
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
CG Crime : अंबिकापुर/सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से मानवता को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। रामानुजनगर थाना क्षेत्र में चार युवकों ने एक दंपती को घर लौटते समय रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने पहले पति को बंधक बना लिया और फिर उसकी पत्नी को पास के खेत में ले जाकर उसके सामने ही सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, घटना 27 जून की शाम की है। पीड़िता अपने पति के साथ साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थी। रास्ते में पति ने हड़िया पी ली, जिससे वह नशे की हालत में सड़क किनारे गिर पड़ा। इसी दौरान ऋतु यादव अपने तीन साथियों रामजी, कपील और रामेश्वर के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि चारों ने पहले पति को बंधक बनाया और फिर महिला को खेत में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपियों ने किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद डरी-सहमी पीड़िता किसी तरह अपने पति के साथ घर पहुंची, लेकिन भय और सदमे के कारण तुरंत शिकायत दर्ज नहीं करा सकी। बाद में ग्रामीणों के समझाने और हिम्मत देने पर वह रामानुजनगर थाना पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुख्य आरोपी ऋतु यादव पहले भी लूट और चोरी जैसे मामलों में जेल जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों के बारे में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. UK: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच आवाजाही रोकी गई, मलबा हटाने का काम जारी
- 2. Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा पर प्रशासन सख्त, बिना पंजीकरण श्रद्धालुओं को नहीं मिलेगी अनुमति, उपराज्यपाल सिन्हा ने की खास अपील
- 3. CG News : शॉर्टकट बना जानलेवा: मालगाड़ी के नीचे से निकलते समय अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत
- 4. India Vs England 1st T20: भारत-इंग्लैंड पहला टी-20 मैच आज, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस, यहां देखें संभावित प्लेइंग इलेवन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

