Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : डंडा से पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दी वारदात को अंजाम...

बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी को लगा था कि संभवत महिला ठीक हो जाएगी।

CG Crime : डंडा से पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दी वारदात को अंजाम...
X
CG Crime : रायगढ़। जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम फूलीकुंडा में कपड़ा खरीदने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। जिससे आवेश में आकर पति ने पत्नी को डंडा से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मामले में लैलूंगा पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।


CG Crime : बता दें कि ग्राम फूलीकुंडा निवासी पंचराम ने अपनी पत्नी के साथ लारीपानी साप्ताहिक बाजार गया हुआ था। जहां उसकी पत्नी सुमारी पंडो ने नया कपड़ा दिलाने की मांग की। जिस पर महिला के पति पंचराम के मना करने पर दोनों के बीच बाजार में ही विवाद हो गया। जिसके बाद पंचराम ने सुमारी को बाजार में ही छोड़कर घर पहुंच गया। काफी देर बाद जब उसकी पत्नी सुमारी घर पहुंची तब दोनों के बीच फिर से विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि पंचराम ने लकड़ी के डंडे से महिला के सिर के पीछे हिस्से में ताबड़तोड वार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया।


CG Crime : बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी को लगा था कि संभवत महिला ठीक हो जाएगी। इसलिये उसने महिला के शव को रात भर घर में ही रखा। महिला के सुबह तक होश में नही आने के बाद उसने ही मामले की जानकारी गांव के ग्रामीणों को दी। जिसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली। मामले में पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire