Create your Account
CG Crime : कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर उतारा मौत के घाट, पति गिरफ्तार, जानें क्या है वजह...
CG Crime : सरगुजा। जिले के के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उरंगा के पतरापारा में युवक ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। बताया जाता है कि हाथी से बचने के लिए बनाए गए कैंप की छत पर महिला सो रही थी तभी पति ने हमला कर दिया। युवक की हरकत देखकर कैंप में सो रहे लोग भाग निकले। घटना की सूचना पर कमलेश्वरपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
CG Crime : बता दें कि ग्राम उरंगा के पतरापारा निवासी मृतिका धुनी बाई 34 वर्ष बीती रात अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ गांव के एक पक्के मकान की छत पर बनाए गए अस्थाई कैंप में सोने गई थी। हाथी के हमले से बचने के लिए कैंप में करीब 10 लोग सो रहे थे। तभी रात करीब 2 बजे धुनी बाई का पति श्रीराम 36 वर्ष कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और लोगों को धमकाने लगा।
CG Crime : बताया जाता है कि श्रीराम की एक वर्ष पहले मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। वह दो दिनों तक कुल्हाड़ी लेकर लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। तभी उसके हाथ में कुल्हाड़ी देखकर कैंप में सो रहे महिलाएं और बच्चे मौके से भाग निकले। धुनी बाई और उसकी बेटी ही कैंप में बचे थे।
CG Crime : तभी श्रीराम ने धुनी बाई के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना के पहले ही उसकी पांच वर्षीय बेटी रोते हुए नीचे उतर गई थी। श्रीराम छत पर कुल्हाड़ी लेकर खड़ा था और लोगों को मार डालने की धमकी दे रहा था। इसकी सूचना कमलेश्वरपुर पुलिस को दी गई। सूचना पर एएसआई सहदेव राम वर्मन की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Police Transfer : SP ने बदले 12 पुलिसकर्मियों के पदस्थापन, कई थानों को मिले नए प्रभारी, देखें आदेश
- 2. Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी : गौरी स्प्रैट संग करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज! जानें पूरा प्लान
- 3. CG Crime : शराब पार्टी में दोस्त बना कातिल, मामूली विवाद के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 8 गिरफ्तार
- 4. Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

