Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार...

पुलिस की जांच के बाद ही इस हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

CG Crime : कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार...
X

CG Crime : बालोद। जिले के गुरूर थाना क्षेत्र के कंवर चौकी अंतर्गत सांगली गांव में आज सुबह एक सनकी युवक ने अपनी पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने महिला को बेहोशी के हालत में भर्ती किया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गई है।

CG Crime : बता दें कि घटना आज सुबह करीब 5 बजे की है। आरोपी केवल साहू ने अपनी नत्नी ईश्वरी साहू के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर भाग निकला। आसपास के लोगों ने घर पर बेहोश पड़ी लहुलुहान महिला को जैसे ही देखा, उन्होंने महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृतिका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

CG Crime : पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गई है। इस घटना के पीछे के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल सका है। पुलिस की जांच के बाद ही इस हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire