Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : शादी की खुशियां मातम में बदली, चौथीया कार्यक्रम में हुई चाकूबाजी, दुल्हन के भाई की मौत, सीसीटीवी में कैद हुई वारादात

इस हमले में चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

CG Crime : शादी की खुशियां मातम में बदली, चौथीया कार्यक्रम में हुई चाकूबाजी, दुल्हन के भाई की मौत, सीसीटीवी में कैद हुई वारादात
X

CG Crime : धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र के ग्राम भोथीडीह में खुशियों भरा शादी समारोह उस वक्त मातम में बदल गया, जब चौथीया कार्यक्रम के दौरान मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बैंड पार्टी के साथ आए एक युवक ने दुल्हन के भाई पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले में चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, गरियाबंद क्षेत्र के मालगांव से आए दुल्हन पक्ष और बैंड बाजा टीम के बीच नाचने को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते बहस हिंसा में बदल गई। इसी दौरान बैंड पार्टी के एक सदस्य ने 23 वर्षीय चंदन निषाद पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से चंदन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस झड़प में चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घायल तरुण ध्रुव की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

बाकी घायलों का उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire