Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : शातिर उठाईगिरी गैंग का पर्दाफाश, रेकी कर लोगों को बनाते थे निशाना, अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

जब वह एक और वारदात की फिराक में इलाके की रेकी कर रहा था।

CG Crime : शातिर उठाईगिरी गैंग का पर्दाफाश, रेकी कर लोगों को बनाते थे निशाना, अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार
X

CG Crime : रायगढ़। जिले में बढ़ती उठाईगिरी और चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार किया है। लैलूंगा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी अरविंद प्रताप सिंह उर्फ अरविंद नट को उस वक्त दबोचा, जब वह एक और वारदात की फिराक में इलाके की रेकी कर रहा था।

आरोपी मध्य प्रदेश के अनुपपुर जिले का निवासी है और अपने फरार साथी के साथ मिलकर छत्तीसगढ़, ओडिशा और मध्य प्रदेश में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह बैंक और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों पर नजर रखता था और जैसे ही कोई व्यक्ति पैसे निकालकर निकलता, उसे निशाना बना लेता था। पेचकस और डुप्लीकेट चाबी की मदद से मोटरसाइकिल की डिक्की खोलना या कार का शीशा तोड़कर नकदी पार करना इनका आम तरीका था। आरोपी ने लैलूंगा क्षेत्र में हुई कई वारदातों को कबूल किया है, जिनमें लाखों रुपए की चोरी शामिल है।


पुलिस ने उसके कब्जे से बिना नंबर की बाइक, औजार और अन्य सामान भी बरामद किया है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि उसके फरार साथी की तलाश जारी है। पुलिस ने आम लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की अपील की है, ताकि ऐसे संगठित अपराधों पर प्रभावी लगाम लगाई जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire