Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : सड़क किनारे खून से सना मिला अज्ञात शव, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

CG Crime : सड़क किनारे खून से सना मिला अज्ञात शव, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका
X

CG Crime : कवर्धा। कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुर नर्सरी के पास रविवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे खून से लथपथ एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक के गले और पेट पर चाकू से किए गए कई गहरे घाव मिले हैं, जिससे युवक की नृशंस हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए हत्या कर शव को यहां फेंके जाने की संभावना भी जांच के दायरे में है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

कवर्धा एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि कोतवाली थाना अंतर्गत लालपुर नर्सरी के पीछे अज्ञात शव मिलने की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की गई है। शव की शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण और समय का खुलासा हो सकेगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire