Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
CG Crime : पिकअप में गांजा तस्करी करते दो युवक गिरफ्तार, 89 किलो मादक पदार्थ जब्त...
- Rohit banchhor
- 10 Nov, 2024
पुलिस ने इनके पास से अवैध गांजा, दो मोबाइल और 17 बोरी सूखा नारियल भी जब्त किया है।
CG Crime : सारंगढ़/बिलाईगढ़। जिले के डोंगरीपाली थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 89 किलो 320 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह कार्यवाही मुखबिर की सूचना पर ग्राम बिरनीपाली बेरियर के पास की। बरामद गांजे की कीमत करीब 17,60,000 रुपये आंकी गई है।
CG Crime : बता दें कि पुलिस ने एक सफेद रंग के पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 70 एनटी 7701 को रोका और उसमें सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान विपीन पाल और अजय प्रजापति के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के कुल्हडिया थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से अवैध गांजा, दो मोबाइल और 17 बोरी सूखा नारियल भी जब्त किया है।
CG Crime : पुलिस के अनुसार, यह गांजा ओडिशा से छत्तीसगढ़ होते हुए अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की है। इस पूरे अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, और उप पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में किया गया। यह सफलता पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, जिससे अवैध तस्करी के नेटवर्क पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News: दिल्ली-रायपुर इंडिगो विमान नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, खराब मौसम की वजह से फ्लाइट डायवर्ट
- 2. UP News : बांके बिहारी मंदिर के पास श्रद्धालुओं पर गिरा मकान का छज्जा, दर्शन के बीच मची अफरा-तफरी
- 3. Ujjwala Yojana: उज्ज्वला योजना में अब साल में केवल 4 सब्सिडी वाले सिलेंडर मिलेंगे, जानें कितनी होगी कीमत
- 4. RCB No victory Parade : RCB ने फैंस को दिया बड़ा झटका, IPL 2026 ट्रॉफी जीती, लेकिन नहीं निकलेगी विक्ट्री परेड
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

