Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : दो साल बाद खुला महिला हत्याकांड का राज, पति के रिश्ते से नाराज दूसरी पत्नी ने रची थी हत्या की साजिश

मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

CG Crime : दो साल बाद खुला महिला हत्याकांड का राज, पति के रिश्ते से नाराज दूसरी पत्नी ने रची थी हत्या की साजिश
X

CG Crime : दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा पुलिस ने दो साल पहले लापता हुई महिला के मामले में बड़ा खुलासा करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या पति के कथित अवैध संबंधों से नाराज दूसरी पत्नी ने साजिश रचकर करवाई थी। मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कोतवाली थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा के अनुसार गुमशुदा रामदई कश्यप की तलाश के लिए विशेष टीम बनाई गई थी। जांच के दौरान कॉल डिटेल और परिजनों के बयान खंगाले गए, जिसमें रामदई के पांडु करटम से लगातार संपर्क में होने की जानकारी सामने आई।

पुलिस ने जब ग्राम तोयलंका में पूछताछ की तो हत्या की पूरी साजिश का खुलासा हुआ। जांच में पता चला कि कमली करटम अपने पति और रामदई के नजदीकी संबंधों से नाराज थी। इसी वजह से उसने अपने रिश्तेदार हुंगाराम उर्फ बुटू करटम को पैसे देकर हत्या की योजना बनाई।

पुलिस के मुताबिक घटना वाली रात आरोपी ने अपने पति की पहली पत्नी की बेटी लक्ष्मी करटम को दंतेवाड़ा भेजा। बाद में हुंगाराम ने घर में घुसकर रामदई का मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को पिकअप वाहन में डालकर तोयलंका के नाले किनारे दफना दिया गया।

आरोपियों की निशानदेही पर प्रशासन और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में दफन शव को बाहर निकाला गया। मौके से प्लास्टिक बोरी में मानव कंकाल बरामद हुआ, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने कमली करटम और लक्ष्मी नाग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire