Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : सूने मकान में हाथ साफ करने वाले दो शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे, 35 लाख के आभूषण बरामद...

यह कार्रवाई एंटी क्राइम और सायबर यूनिट (ACCU) तथा स्मृति नगर चौकी की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

CG Crime : सूने मकान में हाथ साफ करने वाले दो शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे, 35 लाख के आभूषण बरामद...
X

CG Crime : दुर्ग। जिले के स्मृति नगर क्षेत्र में दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से करीब 35 लाख रुपये के आभूषण और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने और चांदी के आभूषण, एक डीएसएलआर कैमरा, स्मार्ट वॉच, और चोरी में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया। यह कार्रवाई एंटी क्राइम और सायबर यूनिट (ACCU) तथा स्मृति नगर चौकी की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

CG Crime : पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 23 से 28 दिसंबर 2024 के बीच चोरी की घटना को लेकर संजय सिंह द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी। चोरों ने उस दौरान घर में चोरी की थी, जब परिवार बाहर गया हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की। प्रारंभ में आरोपी राहुल बंसोड़ ने गोल-मोल बातें की, लेकिन सख्त पूछताछ के बाद उसने अपने साथी प्रदीप कुमार के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। चोरों ने चोरी के आभूषण अपनी मां किरण बंसोड़ के पास छिपाए थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद किया।

CG Crime : आरोपियों से बरामद सामान में लगभग 374 ग्राम सोने के आभूषण (कीमत 31 लाख 26 हजार रुपये), 2 किलो चांदी के आभूषण (कीमत 1 लाख 80 हजार रुपये), डीएसएलआर कैमरा (कीमत 50 हजार रुपये), छोटा कैमरा (कीमत 20 हजार रुपये), दो स्मार्ट वॉच (कीमत 10 हजार रुपये), मोबाइल टैबलेट (कीमत 15 हजार रुपये), और एक स्कूटी (कीमत 50 हजार रुपये) शामिल है। कुल मिलाकर 34 लाख 51 हजार रुपये का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी राहुल बंसोड़ और प्रदीप कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर पहले भी नकबजनी के अपराध दर्ज हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire