Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : 122 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

इस कार्रवाई में कुल 16 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई।

CG Crime : 122 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
X

CG Crime : सुकमा। जिले की तोंगपाल पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गुरुवार को नारकोटिक्स चेक पोस्ट (एनएच-30, तोंगपाल) पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 122.370 किलोग्राम अवैध गांजा, एक रेनॉल्ट ट्राइबर कार और दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में कुल 16 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई।

बता दें कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो तस्कर रेनॉल्ट ट्राइबर कार में गांजा छिपाकर सुकमा से जगदलपुर की ओर ले जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर सहायक उप निरीक्षक कमलेश साहू और उनकी टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर तोंगपाल के पास नारकोटिक्स जांच नाका पर चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान कार से 24 पैकेट में बंद 122.370 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद दोनों तस्करों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार किए गए तस्कर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पहले आरोपी मोहम्मद हाशिम 32 वर्ष निवासी मस्जिद, थाना कोतवाली, हापुड़ और नबील खान 36 वर्ष निवासी फूल गढ़ी, थाना देहात, हापुड़ हैं। दोनों के खिलाफ थाना तोंगपाल में नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20(ख)(पप)(ग) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire