Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : दो लूटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे, आंख में मिर्ची पाउडर डालकर वारदात को देते थे अंजाम, पढ़ें पूरी खबर...

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि घटना 25 जनवरी 2023 को हुई

CG Crime : दो लूटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे, आंख में मिर्ची पाउडर डालकर वारदात को देते थे अंजाम, पढ़ें पूरी खबर...
X
CG Crime : धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम अमेठी में हुई लूटपाट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बाइक और लूटे गए रकम को जब्त किया है।


CG Crime : मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि घटना 25 जनवरी 2023 को हुई, जब बालक राम साहू, जो तरसींवा में एक राइस मिल में मुंशी का काम करता है, धान दलाली की रकम 5,13,000 रुपये लेकर अपने गांव कलारतराई जा रहा था। तभी रास्ते में, अमेठी मैदान के पास रात करीब 10.45 बजे, दो अज्ञात लड़के मोटर साइकिल पर आए और चलते-चलते राम साहू की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक दिया। इसके बाद एक लड़के ने राम साहू के सिर पर लकड़ी के डंडे से वार किया, जबकि दूसरे ने स्कूटी की डिग्गी से बैग निकालकर 5,13,000 रुपये लूट लिए और धमतरी की ओर भाग निकले।


CG Crime : जिससे पुलिस ने जांच के दौरान दोनों आरोपी अंकित पंसारी 26 वर्ष निवासी बनियापारा धमतरी और मयंक सोनी 26 वर्ष निवासी डगनिया रायपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में लूट की घटना को स्वीकार किया और बताया कि 2,50,000 रुपये मयंक सोनी और 2,63,000 रुपये अंकित पंसारी अपने पास रखे थे, जिसमें से कुछ पैसे खर्च हो चुके थे। पुलिस ने आरोपी अंकित पंसारी के पास से लूट में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire