Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, 2 क्विंटल से अधिक का गांजा जब्त...

इसके अलावा, पुलिस ने पांच चार पहिया वाहनों को जब्त किया है,

CG Crime : दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, 2 क्विंटल से अधिक का गांजा जब्त...
X
CG Crime : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में पुलिस ने एक बार फिर अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पतगंवा के पास घेराबंदी कर दो तस्करों से 41 लाख रुपए का 2 क्विंटल 20 किलो गांजा बरामद किया है। तस्करों के पास से पुलिस ने एक एक्सएल-6 कार, तीन मोबाइल फोन और 1500 रुपए नगद भी जब्त किए हैं।


CG Crime : बता दें कि गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान मध्य प्रदेश के अनूपपुर निवासी राम प्रसाद यादव और सोनू पांडे के रूप में हुई है। ये तस्कर उड़ीसा के बलांगीर से गांजा लेकर मध्य प्रदेश के राजेंद्रग्राम की ओर जा रहे थे।
गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस की यह एक महीने में तीसरी बड़ी कार्रवाई है, जिसमें पुलिस ने अब तक लगभग 1 करोड़ का 4 क्विंटल 85 किलो गांजा बरामद किया है।



CG Crime : इसके अलावा, पुलिस ने पांच चार पहिया वाहनों को जब्त किया है, जिनकी कुल कीमत लगभग 60 लाख रुपए है। पुलिस ने फाइनेंशियल ट्रेल को ट्रेस करते हुए दो दर्जन बैंक खातों को होल्ड करवाया है और 11 तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire