Begin typing your search above and press enter to search.
CG Crime : दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, चावल के बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहा था गांजा...
पुलिस ने इस मामले में बिहार के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

CG Crime : महासमुंद। जिले के कोमाखान पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के टीम ने अंतर्राज्यीय सीमा पर बने चेक पोस्ट पर एक मिनी ट्रक से 3 क्विंटल गांजा जब्त किया है। पकड़े गए गांजे की कीमत लगभग 45 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मिनी ट्रक की जांच की तो उसमें कनकी चावल की बोरियों के नीचे गांजा छिपा मिला। तस्कर गांजे को ओडिशा से लाकर बिहार और महाराष्ट्र में बेचने की योजना बना रहे थे।
CG Crime : पुलिस ने इस मामले में बिहार के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। कोमाखान थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई ने नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्ती और सतर्कता को उजागर किया है। कोमाखान पुलिस के अनुसार, यह ऑपरेशन अंतर्राज्यीय तस्करी के खिलाफ एक बड़ी जीत है। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है और इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


