Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime: होली से पहले 6.80 लाख की अल्प्राजोलम टेबलेट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, युवाओं में खपाने की थी तैयारी

CG Crime

CG Crime: होली से पहले 6.80 लाख की अल्प्राजोलम टेबलेट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, युवाओं में खपाने की थी तैयारी
X

CG Crime: दुर्ग-भिलाई। दुर्ग पुलिस ने होली से पहले ग्राहक की तलाश करते दो युवकों को प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 1650 नग टेबलेट जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है।

CG Crime: जानकारी के अनुसार भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-01 स्थित पंप हाउस के पास दो युवकों द्वारा अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

CG Crime: पुलिस ने ली तलाशी तो मिली नशीली दवाएं तलाशी के दौरान उनके पास से 1650 नग प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टेबलेट बरामद की गई। इसके अलावा एक दोपहिया वाहन भी जब्त किया गया है, जिसका उपयोग वे परिवहन के लिए कर रहे थे। पूछताछ में दोनों युवक टेबलेट के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

CG Crime: गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर सिंह राजपूत (21) निवासी वार्ड 18, सेक्टर-03 भिलाई और अतुल यादव (20) निवासी वार्ड 6/F, सेक्टर-01 भिलाई के रूप में हुई है। आरोपी युवाओं के बीच नशीली दवाओं की सप्लाई करने की तैयारी में थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उन्हें यह खेप कहां से मिली और किन-किन लोगों तक सप्लाई की जानी थी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire