Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : बॉयफ्रेंड से परेशान गर्लफ्रेंड ने पिता के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश, ऐसे दिया वारदात को अंजाम...

प्यार में धोखा और जुनून कई बार दर्दनाक अंत तक पहुंच जाता है।

CG Crime : बॉयफ्रेंड से परेशान गर्लफ्रेंड ने पिता के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश, ऐसे दिया वारदात को अंजाम...
X

CG Crime : राजनांदगांव। प्यार में धोखा और जुनून कई बार दर्दनाक अंत तक पहुंच जाता है। ऐसे ही छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमिका ने अपने पिता के साथ मिलकर अपने प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। बार-बार शारीरिक संबंध बनाने की जिद से परेशान होकर युवती ने अपने प्रेमी को झांसा देकर घर बुलाया और पिता के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या को छुपाने के लिए शव को जंगल के नाले में डालकर डालियों से ढक दिया गया और कपड़े जला दिए, लेकिन पुलिस ने चालाकी भरी इस साजिश को बेनकाब कर दिया।

CG Crime : पुलिस ने ऐसे सुलझाई हत्या की गुत्थी-
बता दें कि 22 जनवरी को मृतक सुनील कुमार राजनांदगांव न्यायालय में पेशी के लिए निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने चार-पांच दिन तक रिश्तेदारों और परिचितों में उसकी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो 27 जनवरी को बड़े भाई पवन कुमार उइके ने खड़गांव थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को सुनील का मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स खंगालने पर पता चला कि ग्राम घोड़ागांव निवासी सीमा उइके ने 22 और 23 जनवरी की रात को सुनील को फोन किया था, जिसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया।

CG Crime : ऐसे रचा हत्या का खौफनाक प्लान-
पुलिस पूछताछ में सीमा और उसके पिता नवल साय ने जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि सुनील बार-बार घर आकर सीमा पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था, जिससे तंग आकर दोनों ने उसकी हत्या की योजना बनाई। 22 जनवरी को जब सुनील राजनांदगांव कोर्ट में पेशी के बाद वापस आ रहा था, उसी रात सीमा ने उसे फोन कर अपने घर बुलाया। जैसे ही वह घर पहुंचा, सीमा और उसके पिता ने लकड़ी से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को कुमुरकट्टा रोड के बांसकुप जंगल के नाले में फेंक दिया गया और ऊपर से पेड़ की डालियां रख दी गईं, ताकि कोई शक न करे। इसके अलावा, शव के कपड़े भी आधा किलोमीटर दूर जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई।

CG Crime : हत्या के बाद भी पुलिस के शिकंजे से नहीं बच सके आरोपी-
वारदात के बाद पिता-पुत्री ने हत्या के सुराग मिटाने के लिए हरसंभव प्रयास किए, लेकिन पुलिस की गहरी जांच और कॉल रिकॉर्ड्स की पड़ताल ने उनकी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने हर कड़ी को जोड़ते हुए हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire