Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : दिनदहाड़े ट्रांसपोर्टर हुआ उठाईगिरी का शिकार, बाइक सवार नकाबपोशों ने 1.5 लाख रुपये लूटे...

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

CG Crime : दिनदहाड़े ट्रांसपोर्टर हुआ उठाईगिरी का शिकार, बाइक सवार नकाबपोशों ने 1.5 लाख रुपये लूटे...
X

CG Crime : कोरबा। शहर में दिनदहाड़े उठाईगिरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक कार का शीशा तोड़कर 1.5 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। यह घटना मानिकपुर क्षेत्र में हुई है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

CG Crime : बता दें कि तुलसी नगर निवासी और पीडीएस ट्रांसपोर्टर शैलेंद्र शर्मा ने शुक्रवार को टीपी नगर स्थित आईडीबीआई बैंक से 2 लाख रुपये निकाले थे। इस रकम में से उन्होंने निहारिका स्थित एक व्यवसायी को 50,000 रुपये दिए, जबकि बाकी के 1.5 लाख रुपये अपनी कार की ग्लव बॉक्स में रख लिए। जैसे ही वह मानिकपुर चौकी क्षेत्र के बुधवारी मुख्य मार्ग पर पहुंचे, तभी बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने उनकी कार का शीशा तोड़ा और ग्लव बॉक्स से 1.5 लाख रुपये लेकर फरार हो गए।

CG Crime : घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन, मानिकपुर और सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी अभियान भी शुरू किया है। यह घटना शहर में बढ़ते अपराधों की ओर इशारा करती है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire