Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : ट्रांसफार्मर–कॉपर चोर गिरोह का भंडाफोड़, बोलेरो वाहन को एम्बुलेंस का रूप देकर करते थे चोरी, 6 गिरफ्तार

फिलहाल सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है,

CG Crime : ट्रांसफार्मर–कॉपर चोर गिरोह का भंडाफोड़, बोलेरो वाहन को एम्बुलेंस का रूप देकर करते थे चोरी, 6 गिरफ्तार
X

CG Crime : जांजगीर-चांपा। जिले में पुलिस ने एक शातिर अंतरजिला चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। ट्रांसफार्मर, कॉपर और एल्युमिनियम केबल चोरी करने वाले इस संगठित गिरोह के 6 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खास बात यह रही कि आरोपी चोरी का माल ले जाने के लिए बोलेरो वाहन को एम्बुलेंस का रूप देकर पुलिस और आम लोगों को गुमराह करते थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ट्रांसफार्मर, भारी मात्रा में कॉपर व एल्युमिनियम वायर, वाहन और उपकरण समेत करीब ₹17.30 लाख की संपत्ति जब्त की है। जब्त सामग्री में शामिल हैं— ट्रांसफार्मर, कॉपर व एल्युमिनियम वायर, लोहे का एंगल, 4 मोबाइल फोन, छोटा हाथी वाहन (CG-10 AS-5452), एम्बुलेंस के रूप में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो (CG-10 AT-5255), कटर मशीन ब्लेड और पाना-पेचिस।

गिरफ्तार आरोपी अमर बाबू उर्फ कुंदन वानी (मुख्य आरोपी), संतोष भास्कर, वीरेंद्र सुमन, राज आर्यन वानी उर्फ छोटू, अमन रात्रे और राज आर्यन उर्फ रोहित वानी हैं। सभी आरोपी थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से लगातार हो रही कॉपर चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई थी। जांच के दौरान जनवरी 2026 में दर्ज दो बड़ी चोरी की वारदातों से कड़ी जुड़ती गई और गिरोह तक पहुंच बनाई गई।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले ट्रांसफार्मरों की रेकी करते, मोबाइल से फोटो लेकर योजना बनाते और रात के समय चोरी को अंजाम देते थे। चोरी के बाद कॉपर वायर को मुख्य आरोपी के कबाड़ में खपाया जाता था। आरोपियों ने मुलमुला, अकलतरा, बलौदाबाजार और बिलासपुर जिलों में भी कई चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।

लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए सभी आरोपियों पर संगठित अपराध की धारा 111 BNS भी जोड़ी गई है। फिलहाल सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire