Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : रेत खनन गोलीकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद...

इससे पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, और अन्य की तलाश जारी है।

CG Crime : रेत खनन गोलीकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद...
X

CG Crime : राजनांदगांव। जिले के मोहड़ गांव में अवैध रेत खनन को लेकर हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मध्य प्रदेश से तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। भोपाल से ट्रांजिट रिमांड पर राजनांदगांव लाए गए इन आरोपियों में अभय सिंह तोमर के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और गोलीकांड में इस्तेमाल हुई एमजी हेक्टर कार बरामद की गई है। इससे पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, और अन्य की तलाश जारी है।

बता दें कि घटना 11 जून 2025 की रात 7 से 7.30 बजे के बीच की है, जब मोहड़ गांव में शिवनाथ नदी के किनारे अवैध रेत खनन के लिए जेसीबी से रैंप बनाया जा रहा था। इसका विरोध करने पहुंचे ग्रामीणों पर रेत माफियाओं ने हमला कर दिया और गोलीबारी की। इस फायरिंग में रोशन मंडावी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी गर्दन से गोली छूकर निकली। उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो अन्य ग्रामीण, जितेंद्र साहू और ओम प्रकाश साहू, भी घायल हुए।

शिकायत के बाद पुलिस ने जेसीबी चालक भगवती निषाद, संजय रजक, वाहन मालिक अभिनव तिवारी और अतुल सिंह तोमर को पहले गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर और भिंड से तीन और आरोपियों को पकड़ा है। इनमें जितेंद्र नारौलिया, अमन सिंह परिहार और अभय सिंह तोमर शामिल हैं। अभय सिंह तोमर के पास से हथियार और कार बरामद हुई है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire