Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime: पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट कर 28 हजार रुपए लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, अंतरजिला गिरोह का खुलासा

CG Crime: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में NH-130 पर रतनपुर–कोरबा मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले अंतरजिला गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

CG Crime: पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट कर 28 हजार रुपए लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, अंतरजिला गिरोह का खुलासा
X

CG Crime: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में NH-130 पर रतनपुर–कोरबा मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले अंतरजिला गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हथियार के दम पर पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट कर 28 हजार रुपए की नगदी लूट ली थी।

CG Crime: पुलिस के अनुसार, 11 जनवरी की दरमियानी रात बाइक सवार तीन युवक पेट्रोल पंप पहुंचे। पेट्रोल भरवाने के बाद उन्होंने कर्मचारी के साथ मारपीट की और कैश काउंटर से 28 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। यह पूरी घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी।

CG Crime: घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

CG Crime: आरोपियों के कब्जे से चोरी की पल्सर बाइक, एक देशी कट्टा, कारतूस, चाकू, मोबाइल फोन और लूटी गई नगदी बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने अन्य लूट की घटनाओं में भी शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire