Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime: मॉल में खंजर दिखाकर लोगों को डरा रहा था ये शख्स, भिलाई पुलिस ने किया ये हाल, जमकर कुटाई

CG Crime: छत्तीसगढ़ के भिलाई के सूर्यामॉल में लोगों को खंजर दिखाकर डराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना स्मृति नगर

CG Crime: मॉल में खंजर दिखाकर लोगों को डरा रहा था ये शख्स, भिलाई पुलिस ने किया ये हाल, जमकर कुटाई
X

भिलाई। CG Crime: छत्तीसगढ़ के भिलाई के सूर्यामॉल में लोगों को खंजर दिखाकर डराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना स्मृति नगर चौकी क्षेत्र की है।आरोपी के लोगों को डराने का वीडियो सीसीटीवी में भी कैद हुआ है।

CG Crime: घटना की जानकारी देते हुए भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि रविवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि सूर्यामॉल में लिस्टोमेनिया बार गेट के पास एक व्यक्ति खंजर लहराकर लोगों को डरा रहा है। सूचना मिलने के बाद स्मृतिनगर पुलिस चौकी की टीम तुरंत सूर्यामॉल पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी वहां से भागने की कोशिश करने लगा,जिसे टीम ने सूर्यामॉल से सूर्यविहार जाने वाले रोड पर घेराबंदी कर पकड़ लिया।

CG Crime:आरोपी का नाम आसिफ अली (23 वर्ष) है जो केलाबाड़ी दुर्ग थाना पदमनाभपुर का रहने वाला है। आरोपी के लोगों को डराने का वीडियो सीसीटीवी में भी कैद हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire