Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : सूने मकान में चोरों का धावा, नकदी 10 लाख सहित सोने-चांदी के जेवर पार, पढ़ें पूरी खबर...

इसी बीच अज्ञात चोरों ने सूने मकान की बाउंड्री वॉल फांदकर अंदर घुसे और घर का ताला तोड़कर चोरों ने आलमारी

CG Crime : सूने मकान में चोरों का धावा, नकदी 10 लाख सहित सोने-चांदी के जेवर पार, पढ़ें पूरी खबर...
X
CG Crime : कांकेर। जिले के चारामा थाना क्षेत्र के जैसाकर्रा निवासी एक व्यापारी को अपने घर को महज दो घंटे के लिए सूना छोड़ना महंगा पड़ गया। अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी 10 लाख सहित सोने-चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।


CG Crime : बता दें कि जैसाकर्रा निवासी सलज सिन्हा गुरूवार की शाम करीब 6 बजे पारिवारिक काम से पूरे परिवार के साथ बाहर निकले थे। इसी बीच अज्ञात चोरों ने सूने मकान की बाउंड्री वॉल फांदकर अंदर घुसे और घर का ताला तोड़कर चोरों ने आलमारी में रखे नकदी 10 लाख सहित सोने-चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। साथ ही चोरों ने अपने साथ सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए है। जब व्यापारी अपने परिवार के साथ रात करीब 8 बजे वापस आया तो उनके होश उड़ गए, घर का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने घर से नगदी समेत सोने चांदी के जेवर गायब थे जिसके बाद रात में ही पुलिस को सूचना दी गई।


CG Crime : घटना के बाद डॉग स्कावड और फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची थी। जिस तरह से महज 2 घंटे के भीतर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। उससे अंदेशा है की चोर कोई परिचित या आस पास का हो सकता है। जिसे परिवार के आने जाने की पूरी सूचना थी। एएसपी मनीषा रावटे ने कहा कि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है, जल्द ही पुलिस मामले को सुलझा लेगी।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire