Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : चोर गिरोह का पर्दाफाश, 9 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, लाखों रूपए का सामान जब्त...

जांच के दौरान राइस मिल में लगे सीसीटीवी कैमरों की समीक्षा की गई,

CG Crime : चोर गिरोह का पर्दाफाश, 9 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, लाखों रूपए का सामान जब्त...
X
CG Crime : कबीरधाम। कबीरधाम पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस गिरोह के पास से पुलिस ने लगभग 17 लाख रुपये कीमत का सामान जब्त किया है। यह मामला बोड़ला थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी पोंड़ी का है।


CG Crime : एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया किया कि 9 सितंबर को राइस मिल के मालिक चंद्रकांत चंद्रवंशी ने पुलिस चौकी पोंड़ी में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया कि उनके मिल से 80 बोरी धान चोरी हो गई है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।


CG Crime : जांच के दौरान राइस मिल में लगे सीसीटीवी कैमरों की समीक्षा की गई, जिसमें 7 सितंबर की रात तीन बजे एक पिकअप वाहन मिल के अंदर से बाहर निकलते हुए देखा गया। इसके बाद ग्राम मानिकपुर के ईश्वर चंद्रवंशी अपने बाइक से दो व्यक्तियों को मिल की ओर जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने संदेह के आधार पर इन लोगों से पूछताछ की, जिन्होंने बताया कि मिल में चोरी करने के लिए ग्राम पोंड़ी के शिवकुमार लांझी से डुप्लीकेट चाबी बनवाई थी।


CG Crime : ईश्वर चंद्रवंशी की निशानदेही पर अन्य आरोपी, जिनमें मनहरण चंद्रवंशी, यशवंत चंद्रवंशी, तिलक साहू, नंदू केवट, सुनील चंद्रवंशी, मुकेश चंद्रवंशी, देवकुमार साहू, और दुर्गेश साहू को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों ने पूर्व में भी कई चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।


CG Crime : पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 174 बोरी धान (69.6 क्विंटल) की कीमत 1 लाख 39 हजार 200 रुपये, दो पिकअप वाहनों की कीमत 13 लाख रुपये, और 8 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। सभी 9 आरोपियों को आज शाम रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire