Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : कार में राजनीतिक पार्टी का नेम प्लेट लगाकर कर रहे थे गांजा की तस्करी, 5 गिरफ्तार...

आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर तस्करी के अन्य नेटवर्क को भी निशाना बनाने की योजना बनाई जा रही है।

CG Crime : कार में राजनीतिक पार्टी का नेम प्लेट लगाकर कर रहे थे गांजा की तस्करी, 5 गिरफ्तार...
X

CG Crime : पेंड्रा। गांजा तस्करी के नए तरीकों का खुलासा हुआ है, जिसमें तस्करों ने अपनी कार पर राजनीतिक पार्टी का नेम प्लेट लगाकर मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे थे। छत्तीसगढ़ पुलिस ने इस अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार किए हैं, जिनके पास से 7 लाख रुपये से अधिक का गांजा बरामद हुआ है।

CG Crime : बता दें कि यह गिरोह उड़ीसा से गांजा लाकर मध्य प्रदेश और अन्य स्थानों पर बेचने की कोशिश कर रहा था। तस्करी के दौरान पुलिस की निगरानी से बचने के लिए एक वाहन पर राजनीतिक पार्टी का नेम प्लेट लगाया गया था। मुखबिर की सूचना मिलने के बाद, एएनटीएफ (एंटी नशा टास्क फोर्स) ने खोडरी जोबाटोला के जंगल में नाकेबंदी की और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के पास से गांजा और दो वाहन जब्त किए गए। पूछताछ के दौरान, सभी आरोपियों ने अपना संबन्ध मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से बताया और यह भी खुलासा किया कि तस्करी में स्थानीय तस्करों का हाथ था।

CG Crime : गिरफ्तार तस्करों में भरत बैगा 31 वर्ष, बसंत बैगा 46 वर्ष, अबुल हसन 25 वर्ष, पप्पू नापित 31 वर्ष व हजरत अली उर्फ गोलू 30 वर्ष है। गिरफ्तार सभी आरोपी अनूपपुर जिला मध्यप्रदेश के रहने वाले है। पुलिस ने जांच के दौरान तस्करी के मुख्य स्रोत को भी चिन्हित किया है, जो उड़ीसा में स्थित एक व्यापारी है। इस ऑपरेशन से यह साबित होता है कि गांजा तस्करी के लिए तस्कर अब नए और अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करने लगे हैं, जिनसे पुलिस को भी चुनौती मिल रही है। पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर तस्करी के अन्य नेटवर्क को भी निशाना बनाने की योजना बनाई जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire