Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : दिनदहाड़े 18 लाख की उठाईगिरी, स्कूटी की डिक्की से बैग चुराकर फरार हुआ चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात...

पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर दुर्ग कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

CG Crime : दिनदहाड़े 18 लाख की उठाईगिरी, स्कूटी की डिक्की से बैग चुराकर फरार हुआ चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात...
X

CG Crime : दुर्ग। शहर के गंजपारा में सोमवार दोपहर एक सनसनीखेज चोरी की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। लक्ष्मी ट्रेडर्स के सामने खड़ी एक जूपिटर स्कूटी की डिक्की से अज्ञात चोर ने 18 लाख रुपये से भरा बैग चुरा लिया और फरार हो गया। पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर दुर्ग कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

CG Crime : बता दें कि यह घटना दोपहर करीब 2 बजे हुई। व्यापारी नमन चांडक बैंक में पैसे जमा करने के लिए जा रहे थे। उन्होंने अपनी स्कूटी को लक्ष्मी ट्रेडर्स के सामने खड़ा किया और दुकान के अंदर चले गए। इसी दौरान एक शातिर चोर ने मौके का फायदा उठाकर बिना चाबी के स्कूटी की डिक्की को खोल लिया और उसमें रखा 18 लाख रुपये से भरा बैग लेकर भाग निकला।

CG Crime : घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग कोतवाली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। फुटेज में चोर की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दर्ज हैं, जिसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान और तलाश में जुट गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire